Top News

छोटी चोरियों के खुलासे में पुलिस कामयाब बड़ी चोरियों का सुराग भी नहीं मिला एसपी का निर्देश बेअसर ?

गोल्डी खान धमतरी/शहर के साथ जिले में छोटी और बड़ी चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है जहां छोटी चोरियों के खुलासे में पुलिस कामयाब भी हो रही है मगर बड़ी चोरियों के खुलासे में कहा जाए तो अब तक सुराग भी पुलिस के हाथ नहीं आया है जबकि इन मामलों को लेकर एसपी के द्वारा खास निर्देश भी दिया गया था ज्ञात हो कि पिछले दिनों कुरूद और भखारा की दो प्रसिद्ध मंदिरों में सिलसिलेवार चोरी की घटना हुई थी जिसे करीब 15 दिन से ज्यादा हो रहा है जबकि इससे पहले शहर की अर्जुन रेसीडेंसी कॉलोनी के दो घरों में भी चोरी की दो बड़ी वारदात हुई थी हालांकि इसी दरम्यान नगरी निवासी एक शिक्षिका के सुने मकान  का भी  ताला टूटा था जिसके चोर पुलिस के हाथ आ गए है बल्कि उनसे पूछताछ में पुलिस को दो और चोरियों के खुलासे में कामयाबी मिली थी मतलब वह लोग दो अन्य जगह की चोरी की वारदात को भी अंजाम दिए थे हालांकि इन चोरियों के खुलासे को पुलिस अपनी उपलब्धि भी मान रही है मगर दो मंदिरों में चोरी और अर्जुन रेसीडेंसी के दो मकानों में हुई चोरी के चोरों का अब तक नहीं पकड़ा जाना इस उपलब्धि को फीका कर रहे है हालांकि पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में जुटी हुई है फिर भी अब तक उन तक पुलिस का नहीं पहुंच पाना बहुत से सवालों को भी जन्म दे रहा है जबकि इन घटनाओं के तत्काल बाद एसपी ने अफसरों की खास बैठक लेकर जरूरी टिप्स भी दिए थे अलावा उसी दौरान नए नए थानेदार भी संबंधित थानों में पदस्थ हुए थे बावजूद चोरी के इन मामलों में पुलिस का ठीकठाक आगे नहीं बढ़ पाना लोगो के जहन में सवाल तो छोड़ ही रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post