Top News

अभनपुर में राहुल गांधी का पूर्व महामंत्री राहुल बख्तानी ने किया स्वागत

गोल्डी खान धमतरी/ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पूर्व महामंत्री राहुल बख्तानी ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राहुल बख्तानी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। कार्यक्रम में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post