Top News

दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग खबर भ्रामक या फिर शहर में घूम रहा है कोई महिलाओं का गिरोह


गोल्डी खान धमतरी/ शहर और जिले में चोरी लूटपाट चाकूबाजी हत्या जैसा अपराध होना वैसे तो कोई नयी बात नहीं है इसी दौरान सोमवार की सुबह एक चेन स्नेचिंग से जुड़ा मामला भी सामने आया था बताया गया कि यह घटना नया बस स्टैंड के पास ग्राम खरेंगा से धमतरी आई दो महिलाओं के साथ हुई थी जब महिलाएं ऑटो में सवार होकर बस स्टैंड की ओर आई तो चार पांच अन्य महिलाएं भी ऑटो में बैठी जिन पर ही आरोप है कि उन्होंने अपने हाथों की सफाई दिखाकर दोनों महिलाओं के गले से चेन पार कर दी थी हालांकि बाद में वह जेवर उन्हें वापस भी मिल गया जिसे लेकर अलग अलग चर्चा भी सामने आ रही है किसी का कहना है कि जेवर ऑटो के पास ही पड़ा हुआ मिला था तो कोई बता रहा है कि महिलाओं ने उन महिलाओं का पीछा कर उनसे जेवर वापस मांगा था हालांकि यह बात पुलिस तक भी पहुंच गई है बल्कि पुलिस की टीम भी घटना की सूचना पर बस स्टैंड तक पहुंची थी मगर उसके बाद आगे क्या हुआ यह स्पष्ट नहीं है हालांकि ऐसा तो पहले भी शहर में हो चुका है इस लिहाज से इस तरह के मामलों को नजर अंदाज भी नहीं किया जा सकता यही वजह है कि लोग इस मामले में पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग कर रहे है

Post a Comment

Previous Post Next Post