गोल्डी खान धमतरी/ नगरीय निकाय चुनाव के बाद धमतरी नगर निगम में भाजपा की सत्ता काबिज हुई उसके बाद इस बात पर हमेशा ही जोर दिया जाता रहा कि अब आगामी दिनों में निगम के एल्डरमैन के पदों में किन्हें नियुक्त किया जायेगा हालांकि इसकी सूची उस समय काफी लंबी थी बहुत सारे नामों की भी उस समय चर्चा चलती थी हालांकि फिर इस मामले को बहुत से लोग भूल भी गए थे मगर दिल में एक आस जरूर थी अंततः आज यानी गुरुवार को वो दिन आया और एल्डरमैनो के नाम सामने आए जिन्हें अब तक छिपा हुआ माना जा सकता है और धमतरी नगर निगम में आठ एल्डरमैनो की नियुक्ति की घोषणा एक सूची के माध्यम से आज हो गई जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल है हालांकि राजनीति में इन आठ नामों में फिलहाल कोई नाम ऐसा नहीं है जो नया लगे जिसमे पूर्व पार्षद भी शामिल है बहरहाल इस सूची के सामने आने के बाद एक बार फिर नयी चर्चा छिड़ गई है जिसमे इस पद को लेकर पुराने दावों और वादों को भी याद किया जा रहा है जिसे लेकर कुछ लोगो के चेहरों में मुस्कान लौटी है तो कुछ के चेहरे मुरझाए हुए भी हैधमतरी निगम के एल्डरमैन के नाम

Post a Comment