Top News

रीलबाज बदमाशो को सुधारना पुलिस के लिए चुनौती जो बढ़ा रहे पुलिस का सिरदर्द चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की फिर हुई फजीहत चर्चा व्याप्त


गोल्डी खान धमतरी/ धमतरी जिले में आम लोगों का आना जाना घूमना फिरना मानो दहशतभरा हो गया है कब उनके साथ क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता जिसके रोजाना ही उदाहरण सामने आते  है जिसमे बदमाश किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं कर रहे है इसका ही एक ताजा मामला नगरी से भी सामने आया था जहां कुछ बदमाशो ने अपने ही परिचित की हत्या निर्मम तरीके से चाकू गोदकर कर दी जबकि इस मामले की कोई खास वजह भी निकलकर सामने नहीं आई है फिर भी मछली व्यापारी की बदमाशो ने योजना बनाकर हत्या कर दी खासबात अभी इस मामले का खुलासा हुए चंद घंटे भी नहीं हुए है कि फिर एक वीडियो सोशल मीडिया में सैर कर रहा है जिसमें कुछ युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे है जो कि उसे चप्पल बेल्ट और हाथ पैर से बुरी तरह घेरकर मार रहे है खासबात बदमाशो ने इस तरह मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया है जो कि अब वायरल हो रहा है जिससे पुलिस की काफी फजीहत भी हो रही है क्योंकि जिले में इस तरह बदमाशो की बदमाशी से जुड़ा यह कोई पहला वीडियो भी नहीं है ऐसा तो धमतरी में लगातार ही हो रहा है चाकूबाजी लुट हत्या ये यहां आम बात हो गई है जो कि आम जनता के जहन में दहशत को एक बड़ी जगह भी दे रही है और पुलिस सुरक्षा के भरोसे को कमजोर कर रही है क्योंकि अब तक पुलिस ऐसे मामलों की रोकथाम को लेकर कोई ठोस कदम भी नहीं उठा पाई है हालांकि पुलिस ऐसे मामलों को लेकर अपराध दर्ज करने और बदमाशो की गिरफ्तारी में जरूर फुर्ती दिखाती है मगर क्या ऐसे मामलों की रोकथाम एफआईआर दर्ज करने और बदमाशो की गिरफ्तारी से हो पाएगी यह भी बड़ा सवाल है दूसरी ओर ऐसे रीलबाज बदमाशो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि ये पुलिस के लिए चुनौती भी साबित हो रहे है जो पुलिस का सिरदर्द भी बड़ा रहे है जिनसे आम लोगों को तो खतरा है ही पुलिस भी इनकी वजह से बेचैन है जिन्हें सुधारने पुलिस को कोई ठोस अभियान चलाने की जरूरत से जिससे पुलिस और पब्लिक दोनों को ही राहत मिले

Post a Comment

Previous Post Next Post