Top News

यातायात पुलिस की चलानी कार्रवाई से रुकी वाहनों की रफ्तार लोग हड़बड़ाए कहा सिर्फ चालान से कहां रुकेंगे हादसे पुलिस करे कुछ और उपाय


गोल्डी खान धमतरी/ शहर के विभिन्न हिस्सों के अलावा आउटर में पुलिस की टीम छोटी बड़ी वाहनों में चालानी कार्रवाई करती हुई अक्सर ही नजर आती है यही कारण है कि पुलिस पर यह मामले बहुत से आरोप लेकर भी आते है हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर यह दावा भी अक्सर रहता है कि कार्रवाई के तहत यातायात नियमों का पाठ लोगो को पढ़ाया जा रहा कार्रवाई भी की जा रही है मगर दिलचस्प बात यह है कि यातायात पुलिस के इस सबक को आज तक आम पब्लिक नहीं पढ़ पाई है यही वजह है कि इसका सबक याद दिलाने पुलिस की अलग अलग टीम शहर के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में खड़ी होकर छोटी बड़ी भारी वाहनों के चालकों को सबक सिखाती ही रहती है दूसरी बात यह भी है जैसा कि लोगो का कहना कि यह कार्रवाई हादसों की रफ्तार को रोकने के उद्देश्य से भी की जाती है मगर शहर के अंदर या बाहर हादसों की रफ्तार थमी क्या ? यह सवाल भी बड़ा है बहरहाल गुरुवार शाम को शहर के रत्नाबांधा चौक में यातायात पुलिस के लगभग सभी अफसर मौजूद होकर लोगो को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रहे थे जिसमें बगैर नम्बर की गाड़ी नशे में वाहन चलाने वाले तीन सवारी नाबालिग चालकों समेत अन्य लोगों की वाहनों को रोककर कार्रवाई और समझाइश दी गई दूसरी ओर इस कार्रवाई से लोग नाराज भी नजर आए जिनका कहना था कि आखिर पब्लिक कितना चालान पटाए शहर नहीं तो शहर के बाहर अक्सर ही लोग इस तरह की कार्रवाई की चपेट में आ ही जाते है हादसे रोकने का क्या यही एकमात्र विकल्प है पुलिस इसk अलावा और कोई दूसरा उपाय क्यों नहीं करती

Post a Comment

Previous Post Next Post