गोल्डी खान धमतरी/ पुलिस महकमे में एक बार फिर पुलिसकर्मियों और अफसरों का ट्रांसफर हुआ है जिन्हें इधर से उधर किया गया है खासबात इस फेरबदल में भखारा थाना प्रभारी के अलावा यातायात विभाग में ज्यादा फोकस किया गया है जिसे लेकर यह माना जा रहा है कि शायद साहब की नजर इधर खासतौर पर बनी हुई थी क्योंकि यातायात चौकी के चार पुलिसकर्मियों को वहां से हटाकर लाइन भेज दिया गया है अलावा भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार को भी भखारा थाने से पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है हालांकि यह विभागीय मसला भी हो सकता है मगर इसे लेकर चर्चा भी हो रही है बहरहाल ज्ञात हो कि शुक्रवार को यह सूची जारी हुई है जिसमें एसपी सूरज सिंह परिहार के द्वारा पुलिस विभाग के करीब एक दर्जन लोगों का ट्रांसफर किया गया है जिसमें एक निरीक्षक और एक एएसआई का नाम शामिल है बाकी सब हवलदार और आरक्षक महिला आरक्षक है चूंकि यह फेरबदल अचानक हुआ है तो वाजिब बात है कि विभाग में कुछ तो हलचल होगी फिर इतने बड़े विभाग से महज एक दर्जन लोगों को इधर से उधर किया जाना यह भी चर्चा का ही विषय है फिर यातायात विभाग से एक साथ चार लोगों को हटाया जाना यह भी चर्चा का विषय है क्योंकि शहर की यातायात व्यवस्था सम्हालने में ज्यादा ही पुलिस बल लगता है फिर यहां तो बात बात पर जाम और एक्सीडेंट जैसा माहौल भी बनता है और अभी तो सड़को में निर्माण कार्य भी शहर में चल रहा है फिर यहां बल का रोना भी अक्सर ही यहां के अफसर रोते ही रहते है इस लिहाज से यह ट्रांसफर थोड़ा हैरान भी करता किंतु इधर इस फेरबदल को लेकर यह भी चर्चा है जो इस सूची के जारी होने के बाद सामने आई है कि यहां के बड़े अफसर और कुछ पुराने पुलिसकर्मी अक्सर ही ट्रांसफर सूची से बाहर रहते है अक्सर ही सूची में उनका नाम नहीं रहता ऐसा अक्सर ही क्यों होता है यह सवाल भी इस सूची के आने के बाद लोग कर रहे है

Post a Comment