Top News

नकटी का दर्द धमतरी को हुआ महसूस पुतला जलाकर जताया आक्रोश ओंकार के आश्वाशन से मिली राहत

गोल्डी खान धमतरी/ राजधानी रायपुर के नकटी गांव का मुद्दा समूचे प्रदेश का मुद्दा बन गया है जिसकी वजह से लोग नोटिस देखते ही दहशत में आ रहे है ऐसा ही मामला कोलियारी गांव से भी सामने आया है जहां के करीब 50 घरों के बाहर नोटिस चस्पा की गई थी जहां नोटिस देखते ही लोग सहम गए थे हालांकि इसकी खबर लगते ही विधायक ओंकार साहू गांव पहुंचे थे और उन्हें आश्वस्त किया कि रायपुर जैसी घटना यहां नहीं होगी जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली है इधर विदित हो कि रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण बताकर दर्जनों घरों में बुलडोजर कार्रवाई हुई है जिसकी गूंज समूचे प्रदेश में सुनाई दे रही है और इस कार्रवाई का खूब विरोध भी हो रहा है जिसके ही मद्देनजर आज शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने सीएम का भी पुतला फूंक कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी भी की है हालांकि आपको बता दे कि धमतरी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के मामले यहां पूर्व में भी सामने आ चुके है

इसलिए लोग और भी ज्यादा भयभीत है दो दिन पहले रत्ना बांधा मुजगहन इलाके से भी इसी तरह का मामला सामने आया था जिसे लेकर भी लोग भयभीत थे हालांकि धमतरी में अभी ऐसा कुछ हुआ नहीं है मगर लोग नकटी गांव की कार्रवाई को यादकर डर जरूर रहे है

Post a Comment

Previous Post Next Post