गोल्डी खान धमतरी/ शहर में अबकी बारिश में मानो चमत्कार हुआ है जिसमें आमापारा वार्ड में पानी नहीं भरा है जबकि यह वार्ड हमेशा ही बारिश के पानी की वजह से परेशान रहता था खासबात यह समस्या यहां दशकों पुरानी थी जिसका समाधान फिलहाल कोई भी नहीं कर पाया था हालांकि इसके लिए बहुत से दावे और वादे अक्सर ही होते थे मगर हल्की बारिश में ही इन दावों और वादों की पोल खुल जाती थी जिसे लेकर यह माना भी जाता था कि अब इधर का कुछ भी नहीं हो सकता हालांकि वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी अक्सर ही इस समस्या के समाधान की बात करते थे और इससे लोगो को निजात दिलाने की बात भी कहते थे यही वजह है कि बारिश के पहले से ही इस इलाके में बहुत सा काम भी होने लगा था जिसका ही परिणाम है जो आज सामने आया है और रात से हो रही तेज बारिश के बाद भी आमापारा में पानी नहीं भरा और जो पानी वार्ड में आया भी तो वह आसानी से निकल गया कहा जाए तो यह किसी चमत्कार से भी कम नहीं है
जो बरसो के बाद उस इलाके के लोगो को ऐसा नजारा देखने को मिला है वहीं इधर शहर के दूसरे हिस्सों की बात करे तो विमल टॉकीज से शिव चौक मार्ग बनिया पारा मार्ग के अलावा रामपुर समेत विभिन्न बस्तियों में अच्छा खासा पानी भर आया था जहां तो घरों के भीतर भी पानी घुस आया था घर के बर्तन भी तैरने लगे थे जिसकी वजह से लोग निगम की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठाने लगे थे और इस समस्या से निजात की मांग करने लगे थे


Post a Comment