Top News

इनवर्टर ने बता दिया घर में घुसा है चोर पढ़िए दिलचस्प खबर

 इनवर्टर ने बता दिया घर में घुसा है चोर

पढ़िए दिलचस्प खबर



गोल्डी खान / धमतरी घर में चोर घुसा है इसकी जानकारी इनवर्टर ने घर के लोगो को दे दी दरअसल आपको बता दें कि यह मामला शनिवार की रात भखारा के ग्राम बोरझरा से सामने आया था जहां निवासरत सुरेन्द्र साहू के घर आधी रात एक चोर घुस आया था बताया गया कि घर में घुसने के बाद चोर ने घर की बिजली काट दी थी जैसे ही बिजली कटी इनवर्टर हरकत में आ गया और आवाज करने लगा था जिसकी आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए जो इनवर्टर की ओर पहुंचे तो देखा वहां पर कोई छिपा हुआ है जिसके बाद उसे पकड़ा गया उसके साथ घर के लोगो की हाथापाई भी हुई पश्चात गांव के अन्य लोगों के साथ पुलिस को खबर दी गई फिर उसे पुलिस के हवाले किया गया  अब पुलिस उस युवक पर अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है युवक का नाम झामेश्वर यादव बताया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post