Top News


गोल्डी खान धमतरी/जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल हुआ है और एसपी के द्वारा करीब 8 निरीक्षकों के अलावा तीन सब इंस्पेक्टरों और दो एएसआई को इधर से उधर किया गया है खासबात इस फेरबदल में कोतवाली थाने को भी नया थानेदार मिला है अलावा साइबर सेल में भी प्रभारी का चेहरा बदला गया है ज्ञात हो कि पुलिस विभाग में वैसे तो पुलिसकर्मियों अधिकारियों का फेरबदल होना एक प्रक्रिया है किंतु काफी समय से कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थाने की कुर्सी खाली पड़ी हुईं थी हालांकि यहां का कामकाज तो चल ही रहा था मगर शहर में  इसे लेकर यह चर्चा भी जरूर होती थी कि कोतवाली की जिम्मेदारी आखिर किसको मिलेगी जिसके सस्पेंस से आज शुक्रवार को पर्दा हट गया है और पता चला है कि कोतवाली की जिम्मेदारी जिले के अनुभवी थानेदार राजेश जगत सम्हलेगे बता दे कि इससे पहले श्री जगत मगरलोड के अलावा बोरई कुरूद अर्जुनी समेत अन्य थानों की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके है बहरहाल इस फेरबदल में कुरूद थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू को भी वापस अर्जुनी बुला लिया गया है इसके साथ ही उनकी जिम्मेदारी को और भी बढ़ाया गया है जो कि अर्जुनी थाने के साथ साथ साइबर सेल के भी नए चेहरे होंगे अलावा भी जिले के एसपी सूरज सिंह परिहार ने करीब आधा दर्जन जिले के अन्य थानेदार सब इंस्पेक्टर और एएसआई को भी इधर से उधर बदला है जो कि इस सूची के अनुसार है जो कि पुलिस विभाग से प्राप्त हुई है देखिए सूची



Post a Comment

Previous Post Next Post