Top News

नयी एसपी की आमद के साथ तैयार रहेगी चुनौतियां पुराने एसपी ने काम किया मगर नहीं रुका क्राइम , ?

गोल्डी खान धमतरी/ जिले में क्राइम की अलग ही दहशत है जिसकी वजह से धमतरी जिला काफी बदनाम भी हुआ है जहां अब पुलिस विभाग के अफसरों से यही उम्मीद की जा रही है कि जिले में कोई ऐसा अफसर आए जो अपराधों की रोकथाम बेहतर तरीके से कर पाए हालांकि जिले में छोटे बड़े अफसरों का आना जाना तो काफी समय से लगा हुआ ही है मगर अपराधो की ठीकठाक रोकथाम अब तक नहीं हो पा रही है बल्कि अपराध का स्तर बढ़ा हुआ ही नजर आता है जो लोगो की सुरक्षा की भावनाओ को भी कमजोर करता है क्योंकि जिले में होने वाले अपराध लोगो को अचंभित करने के साथ दहशत में भी डालते है बहरहाल शुक्रवार की शाम जिले के एसपी सूरज सिंह परिहार का तबादला हुआ है अब उनकी जगह में महिला एसपी भावना पांडे जिले की कमान सम्हालेगी हालांकि अभी वह आईं नहीं है जो संभवतः सोमवार तक चार्ज लेंगी मगर उनके यहां आने से पहले ही जिले के शांतिप्रिय लोगो ने उनसे आस और उम्मीद बांध ली है कि जिले की नयी एसपी जिले को बेहतर ढंग से चलायेगी और अपराध के साथ अपराधियों से लोगो को राहत दिलायेगी यह आस और उम्मीद इसलिए भी लोग नयी एसपी से कर रहे है क्योंकि यहां का हाल किसी से छिपा भी नहीं है यहां आए दिन चाकूबाजी हत्या लुट समेत तमाम तरह के अपराध रोज ही हो रहे है जिसकी रोकथाम जिले की नयी एसपी के लिए चुनौती भी साबित हो सकते है फिर जिले के बहुत से पेंडिंग मामले भी है जिसके आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए है जिसमे कुरूद क्षेत्र की दो मंदिरों में चोरी और अर्जुन रेसीडेंसी के दो घरों में चोरी के मामले भी प्रमुख है हालांकि इनके अलावा भी जिले में और भी मामले पेंडिंग है जिसे सुलझाना नयी एसपी के लिए चुनौती बन सकते है इधर दूसरी ओर पुराने एसपी की बात करे तो उन्होंने जिले में बेहतर कार्य किया है मगर अपराधो की रोकथाम ठीक तरह से नहीं हो पाई ऐसा लोगो का मानना है

Post a Comment

Previous Post Next Post